पुलिस ने की छापेमारी, अवैध खनन करते दो युवक गिरफ्तार
अवैध खनन में दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 11:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हरियाना: अवैध खनन में दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआइ परमजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा ढोलवाहा पर गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। आरोपित सुरिदर सिंह निवासी शेखा पुलिस थाना गढ़दीवाला जेसीबी ड्राइवर था। जसवंत सिंह निवासी कूकानेट टिप्पर ड्राइवर को काबू कर दस्तावेज दिखाने को कहा। वह मौके पर माइनिग अफसर आलोक चौधरी को बुलाया गया। जिन्होंने उन दोनों के पास से माइनिग करने संबंधी लीगल दस्तावेज की मांग की, जो वह नहीं पेश कर सके। इस पर माइनिग अफसर की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें