घर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियां जेजों रेलवे स्टेशन से बरामद
माहिलपुर के गांव मुगोवाल की दो नाबालिग लड़कियां शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो जाने के कारण घरवालों ने खुद तलाश करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जबकि दोनों लड़कियां अगली सुबह शनिवार जेजों के रेलवे स्टेशन पर बरामद की गई जबकि चार थानों की पुलिस दोनों लड़कियों को रातभर ढूढ़ने में व्यस्त रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार माहिलपुर के गांव मुगोवाल की दो लड़कियों शुक्रवार की रात आठ बजे अचनचेत घर से लापता होने से दोनों के घरवालों में हड़कंप मच गया, जाते हुए लड़कियां अपने साथ मोबाइल फोन, आधार कार्ड और सभी पहचान पत्र भी साथ ले गई थी। लड़कियों के घरवालों को जब इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने गांव के सरपंच के द्वारा माहिलपुर पुलिस को इस बात की जानकारी
संवाद सहयोगी, माहिलपुर
माहिलपुर के गांव मुगोवाल की दो नाबालिग लड़कियां शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो जाने पर घर वालों ने खुद तलाश करने के साथ ही पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी। वहीं दोनों लड़कियां शनिवार सुबह जेजों रेलवे स्टेशन पर से बरामद हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार गांव मुगोवाल की उक्त दो लड़कियां शुक्रवार रात आठ बजे अचानक घर से लापता हो जाने पर उनके घरों में हड़कंप मच गया। जाते हुए उक्त लड़कियां अपने साथ मोबाइल फोन, आधार कार्ड और सभी पहचान पत्र भी ले गई थीं। लड़कियों के घरवालों को जब इस बात का अहसास हुआ, तो उन्होंने गांव के सरपंच के द्वारा माहिलपुर पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
थाना माहिलपुर पुलिस ने अपने साथ लगते पुलिस स्टेशन थाना चब्बेवाल, जेजो पुलिस चौकी, थाना गढ़शंकर और नवांशहर पुलिस को भी सूचित कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने छह-छह व्यक्तियों की टीमें बनाकर बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और पब्लिक प्लेस पर जाकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान सारी रात इन लड़कियों को ढूढ़ने में चार थानों की पुलिस लगी रही। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों लड़कियां जेजों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत दोनों लड़कियों को पकड़कर थाना माहिलपुर लाया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियां पास के गांव में जाकर लुधियाना के किसी युवक से मोबाइल फोन पर संपर्क कर रही थी। दोनों लड़कियों के घरवाले बिना कोई कार्रवाई किए अपनी लड़कियों को घर ले गए।
इस बारे में थाना माहिलपुर की एसआइ नीलम कुमारी ने बताया कि शुक्रवार रात घर से रहस्यमयी हालत में गुम हुई दोनों लड़कियां मिल गई हैं। दोनों लड़कियों के घरवाले बिना कोई कार्रवाई कराए लड़कियों को अपने साथ ले गए हैं और मामला निपट गया है।