Move to Jagran APP

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने किए 125 चालान

पंजाब सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद से होशियारपुर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने किए 125 चालान
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने किए 125 चालान

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : पंजाब सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब में वीकेंड लॉकडाउन लगाया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों के बाद से होशियारपुर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इस वीकेंड लॉकडाउन में इंडस्ट्री व जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों को बाहर रखा गया है। सरकार की ओर से जारी इस आदेश के बाद रविवार को होशियारपुर में वीकेंड लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़कर पूरा शहर बंद था। वीकेंड लॉकडाउन में दोनों दिन पुलिस ने भारी भरकम चालान काटे। ट्रैफिक मुंशी अजय सिद्धू ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने रविवार बाद दोपहर तीन बजे तक शहर के अलग-अलग चौकों में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 125 वाहन चालकों के चालान काटे। इसमें 33 ट्रैफिक उल्लंघन, तीन वाहनों को इंपाउंड किया, 54 उन लोगों के जो बगैर मास्क के शहर में घूम रहे थे। 14 दो पहिया वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं होने कारण, 16 कार चालकों के जो वाहन चलाते समय या तो बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे थे या फिर मास्क नहीं लगाया था। पांच चालान उन लोगों के काटे जो वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते पकड़े गए। हालांकि रविवार को सारा दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.