तबीयत बिगड़ने से सूबेदार मेजर की मौत
ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से लखनऊ अस्पताल में 15-20 दिन से भर्ती सूबेदार मेजर रूप लाल (49) की मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, हरियाना : ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से लखनऊ अस्पताल में 15-20 दिन से भर्ती सूबेदार मेजर रूप लाल (49) की मौत हो गई।
सूबेदार मेजर रूप लाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी अरोड़ा कॉलोनी ढोलवाहा का शव गांव आने पर परिवारिक सदस्यों तथा आस-पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिनका आज गांव में संस्कार कर दिया गया। रूप लाल के रिश्तेदार अशोक सिंह ने बताया कि सूबेदार मेजर रूप लाल की ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनको इलाज के लिए लखनऊ में अर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 15-20 दिन भर्ती रहने के बाद उनकी 18 नवंबर करीब दोपहर 2:30 बजे मौत हो गई। सूबेदार मेजर रूप लाल अपने पीछे दो लड़कियां ज्योति और भावना तथा बेटे बलजीत सिंह (14) को छोड़ गए। सूबेदार मेजर रूप लाल का शव घर पर आने पर सैनिक सम्मान के साथ उन्हें सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऊंची बस्सी सूबेदार तिलक राज और पठानकोट से अन्य सैनिकों ने उन्हें सलामी दी। सूबेदार मेजर रूप लाल जोकि 1990 में आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे। उनकी पत्नी आशा रानी का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर को आखिरी बार मेजर साहिब से बात हुई थी।