सेंट सोल्जर के छात्रों ने डा. कलाम को किया नमन
डा. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया।
जेएनएन, गढ़शंकर : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने वीरवार को विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया। इस अवसर पर सेंट सोल्जर गढ़शंकर ब्रांच के डायरेक्टर सुखदेव सिंह तथा प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में छात्रों ने पोस्टर बनाकर उन्हें नमन किया।
प्रिसिपल मनगिदर सिंह के साथ स्टाफ ने भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि विश्व विद्यार्थी दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। डा. कलाम एक महान वैज्ञानिक थे और एक बहुत विनम्र व प्रेरणादायक व्यक्ति थे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 1981 में डा. एपीजे अब्दुल कलाम को पद्म भूषण से सम्मानित किया था और 1990 में पद्म विभूषण और बाद में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी छात्रों को डा. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया।