कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पेट्रोल पर के सामने दिया धरना
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मंगलवार को एक निजी पेट्रोल पंप के सामने अखिल भारतीय किसान सभा ने धरना दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में मंगलवार को एक निजी पेट्रोल पंप के सामने अखिल भारतीय किसान सभा ने धरना दिया।
इस दौरान दर्शन सिंह मट्टू, प्रदेश उपाध्यक्ष और कामरेड गुरनिक सिंह भजल, राज्य सचिव, अखिल भारतीय किसान सभा ने कृषि सुधार कानननों की कड़ी निदा की। चुम्बर, हरभजन सिंह अटवाल जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा, बलवीर सिंह जादला राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा ने धरने को संबोधित किया। इस मौके पर बीबी गुरबख्श कौर चक गुरु, सोमनाथ सतनौर, कैप्टन करनैल सिंह, जोगिदर कुलेवाल, रंजीत सिंह बिहारी, रॉकी मोल्ला, हरजिदर सिंह मंडेर, हरशरण सिंह भटपुर, मास्टर चरण दास पड्डी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें