Move to Jagran APP

राम मंदिर के लिए महिला मंडलियों से मिल रहा विशेष सहयोग

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह समिति की बस्ती दारापुर टोली की विशेष बैठक दारापुर में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 05:00 AM (IST)
राम मंदिर के लिए महिला मंडलियों से मिल रहा विशेष सहयोग
राम मंदिर के लिए महिला मंडलियों से मिल रहा विशेष सहयोग

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र धन संग्रह समिति की बस्ती दारापुर टोली की विशेष बैठक दारापुर में आयोजित की गई। जिला संजोयक संदीप कुमार भागियां के दिशा निर्देशों के अधीन नगर संयोजक राजविदरपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान उड़मुड़, अहियापुर व दारापुर की टोलियों ने बताया कि धन संग्रह में नगर की विभिन्न महिला संकीर्तन मंडलियों की ओर से विशेष सहयोग मिल रहा है। प्रचार प्रमुख मन्ना मेहरा व सह नगर संयोजक संजीव स्याल के नेतृत्व में अलग अलग टोलियों की ओर से महिला संकीर्तन मंडलियों से मंदिर निर्माण के लिए विशेष योगदान लिया जा रहा है। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडलियों ने भगवान श्री राम जी के भजन गायन से लोगों को अयोध्या में बन रहे मंदिर के लिए धन संग्रह व जन संग्रह अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर 492 वर्ष बाद अयोध्या में निर्मित होने जा रहा है। मंदिर का निर्माण हिदू समाज की आज की पीढ़ी के लिए शुभ अवसर के रूप में आया है। भगवान श्री रामचंद्र के भव्य मंदिर का निर्माण अब राष्ट्रीय स्वाभिमान, राष्ट्र जागरण का प्रतीक है। अभियान में हर जाति-बिरादरी, पंथ संप्रदाय के प्रमुखों के सहयोग से समाज में राममय वातावरण बनाने व श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। भगवान श्री राम चंद्र का मंदिर निर्माण हिदुओं के लिए गर्व की बात है। इस मौके सरोज, नीलम, सीमा, बलविदर, रिपी, मंगला, सीमा रानी, संतोष, उमा रानी, प्रेम पडवाल, राजविदर पाल सिंह, मन्ना मेहरा मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.