15 जरूरतमंद परिवारों को राशन किया वितरित
श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल ने श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 154वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया।
जेएनएन, होशियारपुर : श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल ने श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 154वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संतोष पुरी ने अपने पति प्रेम पुरी की याद में 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर उनके साथ पूजा उप्पल एवं अमीर उप्पल, वरिदर चोपड़ा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष पुरी ने कहा कि अन्नदान सबसे बड़ा दान है। इसलिए सभी सामर्थ्य वान लोगों को बेसहारा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। इससे पहले मुख्य तिथि को मंडल ने किए जा रहे जन कल्याण कार्यो के बारे में महिदरपाल गुप्ता महासचिव ने बताया गया। मंडल में एक वैस्टी वैन लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई है। जिसमें शोकाग्रस्त परिवार मृतक देह वाली गाड़ी के साथ वैस्टी वैन में अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों को शमशान घाट तक ले जा सकते हैं और वापसी में उनको वापिस घर छोड़ने का इंतजाम है। इस वैस्टी वैन को कोई भी शव वाहन के साथ बुक करवा सकता है। इस अवसर पर मंडल के प्रधान जेपी कश्यप, रविदर शर्मा, निहाल चंद, एसपी गौतम, बलवीर, सुरिदर ओहरी, रमन वर्मा, तिलक राज वर्मा, सुनील प्रिय, शांति स्वरुप, जेके शर्मा, महेश कुमार, सुरिदर लक्की, रमन खन्ना, राजकुमार सैनी, अश्विनी शर्मा, साहिल आदि मंडल सदस्य शामिल थे।