भगवान श्री रामचंद्र महाराज जी की भव्य शोभायात्रा 16 मार्च को
गढ़दीवाला गढ़दीवाला नगर कौंसिल के नजदीक शिवालय जंजघर में श्री राम नवमी उत्स
संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला
गढ़दीवाला नगर कौंसिल के नजदीक शिवालय जंजघर में श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री राम नवमी महोत्सव श्रद्वापूर्वक मनाया जाएगा। इस बारे में श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के प्रबंधकों ने शनिवार को श्री राम नवमी महोत्सव का कार्ड रिलीज किया। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम 16 मार्च को श्री राम मंदिर से भगवान श्री रामचंद्र महाराज जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न झांकियां सुशोभित होंगी।
यह शोभायात्रा श्री राम मंदिर से आरंभ होकर कस्बे के समूह बाजारों में से होते हुए मंदिर परिसर में जाकर संपन्न होगी। 17 मार्च से लेकर 25 मार्च तक रात 8.30 से 11.30 बजे तक कथा व्यास श्री जगमोहन दत्त शास्त्री हिमाचल प्रदेश वाले श्री राम कथा करेंगे। 25 मार्च को दोपहर 12 बजे भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्म समय पर कथा का भोग डाला जाएगा। इसके बाद अमृतवाणी का संकीर्तन होगा। 25 मार्च को रात 8 बजे से 10 बजे तक भजन संकीर्तन किया जाएगा। इस मौके पर लंगर की भी व्यवस्था की जाएगी।