विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होशियारपुर के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, छापे में कई जोड़े काबू

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 09:19 AM (IST)Updated: Sat, 06 May 2017 11:46 AM (IST)

हाेशियारपुर में एक होटल में बड़े सैक्‍स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मार कर यहां चल रहे ...और पढ़ें

होशियारपुर के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, छापे में कई जोड़े काबू
होशियारपुर के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, छापे में कई जोड़े काबू

जेएनएन, होशियारपुर। पुलिस ने शहर के एक होटल में चल रहे बड़े सैक्‍स रैकेट काे पकड़ा है। पुलिस ने बस स्टैंड के सामने एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। होटल के मालिक सहित तीन जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में काबू किया गया। पुहस इस मामले में जांच कर रही है। इस खुलासे से शहर में सनसनी फैल गई।

होटल मालिक और तीन जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में किए काबू

डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर के प्रभारी प्रदीप सिंह पेट्रोलिंग कर रहे थे। उनके साथ थाना मॉडल टाउन के प्रभारी राजेश कुमार भी मौजूद थे। होटल में देह व्यापार का धंधा होने की सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापामारी की। छापामारी में अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक अवस्था में तीन जोड़े पकड़े गए। होटल का मालिक हरिकिशन भी वहां मौजूद था। पकड़े गए लड़के दसूहा, जालंधर व होशियारपुर के हैं। लड़कियां भी जालंधर, केहरवाली व डाडा की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  नंगल में दिखा प्रेम में लीन सांप का जोड़ा, देखने के लिए उमड़े लोग

12 सौ रुपये प्रति घंटा जाता था वसूला

डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने खुलासा किया की कि होटल मालिक हरि किशन उनसे 12 सौ रुपये प्रति घंटा के हिसाब से लेता है। पहले भी यहां पर वह आते रहे हैं। वे जितने घंटे रुकते थे, 12 सौ रुपये प्रति घंटे देते थे। होटल में डिमांड करने पर अय्याश्‍ाी के लिए लड़कियां उपलब्ध करवाई जाती थीं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में युवक ने लड़की को पिलाई बीयर और फिर बनाया दुष्कर्म का शिकार

होटल मालिक भाजपा टिकट पर लड़ चुका है पार्षद का चुनाव

बताया जाता है कि हरिकिशन दो साल पहले नगर निगम के चुनाव में वार्ड-48 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह हार गया। साल 2007 में भी इसी होटल में देह व्यापार के अड्डे के आरोप में पुलिस ने हरिकिशन को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया लड़की से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई