सेमिनार में मुफ्त कानूनी सेवाओं की छात्रों को दी जानकारी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल अचलपुर में मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार लगाया गया।
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : शनिवार को नंद सिंह मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल अचलपुर में प्रिसिपल सुच्चा सिंह बराड़ के सहयोग से मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार लगाया गया। जिसमें पीएलवी हेल्प डेस्क सांझा केंद्र गढ़शंकर नरिद्र कुमार पम्मा व पीएलवी प्रवीन बाला ने स्कूल स्टाफ व छात्रों को अथॉरिटी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला, बच्चा, हिरासती, मानसिक रोगी, दिव्यांग, औद्योगिक कर्मचारियों को तथा वार्षिक आय तीन लाख से कम वालों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सेवाओं के प्रति अगर किसी को भी मुश्किल आती है तो जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी से संपर्क कर सकता है। कानूनी सेवाओं के तहत संबंधित व्यक्ति को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा।