लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक टांडा में छात्रों ने स्व. प्रधान मंत्री लाल बहादुर को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जेएनएन, टांडा : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी, प्रिसिपल सतविदर कौर तथा छात्रों ने स्व. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डायरेक्टर साहनी ने विद्यार्थियों को लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री जी का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। 1964 में वह पंडित जवाहर लाल नेहरू की मौत के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने नेहरू की आर्थिक नीतियों को आगे बढ़ाया और सफेद क्रांति को बढ़ावा दिया। 1966 में लाल बहादुर शास्त्री ंका निधन हो गया। डायरेक्टर साहनी ने छात्रों को शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।