विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री चन्नी की सरकार में नहीं आने पाएगी फंड की कमी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Dec 2021 03:29 PM (IST)

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि चीफमिनिस्टर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री चन्नी की सरकार में नहीं आने पाएगी फंड की कमी
मुख्यमंत्री चन्नी की सरकार में नहीं आने पाएगी फंड की कमी

जागरण टीम, होशियारपुर : विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए फंडों की कमी नहीं आने दी, जिसके चलते आज पूरे प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। वे 24 लाख 11 हजार रुपये की लागत से पेट्रोल पंप पिपलांवाला से डगाना कलां को जाने वाली वार्ड नंबर 22 की 1.85 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आम लोगों की सरकार है जहां सभी अधिकारी व विधायक, मंत्री यहां तक की मुख्यमंत्री तक जनता सीधे पहुंच कर सकती है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री हर वर्ग तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को खुद जाकर हल कर रहे हैं और जनता तक हर सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए खुद निगरानी कर रहे हैं। सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों की गति धीमी नहीं होने दी गई है और लगातार शहरों व गांवों में विकास प्रोजेक्टर जारी है। उन्होंने कहा कि लोगों के कांग्रेस सरकार के प्रति विश्वास से 2022 विधान सभा चुनावों में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस मौके पर मेयर सुरिदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, जगरूप सिंह धामी, पार्षद जसवंत राय, ओंकार सिंह धामी, परमजीत सिंह टिम्मा, सुखविदर सिंह नंबरदार, महिदर लाल, रणजीत बहल, मनमोहन सिंह कपूर, राजिदर कुमार सोनी, भूपिदर कुमार, बलविदर कुमार, देसराज आदि भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।