धार्मिक कार्यक्रम ही हमारी संस्कृति की पहचान: सुरेश
धन-धन श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित वार्ड नंबर 42 के मोहल्ला कमालपुर में धार्मिक समागम करवाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : धन-धन श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित वार्ड नंबर 42 के मोहल्ला कमालपुर में धार्मिक समागम करवाया गया। इस दौरान पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने विशेष तौर पर पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेका। श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक आयोजन ही हमारी संस्कृति की पहचान हैं और यही हमारे भाईचारे को भी मजबूर बनाते हैं। हमें सभी को गुरुओं के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर कीर्तनी, रागी ढाडी जत्थों द्वारा संगतों को गुरु चरणों से जोड़ा गया। इस मौके पर जंग सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुरिदर सिंह, महिदर सिंह आदि मौजूद थे।