हमारे हर अच्छे- बुरे कर्म पर प्रभु की नजर :महंत
दातारपुर सावन महीने की संक्रांति के अवसर पर बाबा लाल दयाल आश्रम दातारपुर में महंत रमेश दास ने भक्तों का मार्गदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 04:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर: सावन महीने की संक्रांति के अवसर पर बाबा लाल दयाल आश्रम दातारपुर में महंत रमेश दास ने भक्तों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चितन-मनन और अनुभव से हम जानते हैं कि हर पदार्थों में परमात्मा हैं। उसी से सारी सृष्टि प्रकट होती है। सभी प्राणी उसी से पैदा होते हैं और प्रलयकाल में उसी में विलीन हो जाते हैं। महंत ने कहा परमपिता परमेश्वर सर्वत्र व्याप्त हैं और वही सबका नियंता और नियामक हैं। भगवान की हर जगह उपस्थिति को स्वीकार कर लेने से मनुष्य का आत्म बल बढ़ता है। इस तरह जहां एक और मनुष्य सत्कर्मों की ओर बढ़ता है ,वहीं दुष्कर्मों से बचने लगता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें