डोगरा पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता करवाई
डोगरा पब्लिक स्कूल नंगल बिहाला में रंगोली प्रतियोगिता ¨प्रसिपल सुषमा डोगरा की अध्यक्षता में करवाई गई। इसमें डोगरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत से रंगों से रंगोली बनाई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 03:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा : डोगरा पब्लिक स्कूल नंगल बिहाला में रंगोली प्रतियोगिता ¨प्रसिपल सुषमा डोगरा की अध्यक्षता में करवाई गई। इसमें डोगरा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत से रंगों से रंगोली बनाई। इस मौके पर ¨प्रसिपल सुषमा डोगरा ने रंगोली की महत्ता बताते हुए कहा कि रंगोली संस्कृत का शब्द है। जिसका अर्थ रंगों के जरिए भावों को अभिव्यक्त करना होता है। वर्षों से भारत में त्योहारों पर रंगोली बनाने का रिवाज चला आ रहा है। ज्यादातर रंगोली दीवाली के उत्सव पर बनाई जाती है। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें