राजस्थान की घटना आतंकवाद का नया रूप : तलवाड़
एक समुदाय की तरफ से दूसरे समुदाय के इंसान का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया। इसके पीछे देश की एकता एवं अखंडता को तबाह करने की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।
जागरण टीम, होशियारपुर : एक समुदाय की तरफ से दूसरे समुदाय के इंसान का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया। इसके पीछे देश की एकता एवं अखंडता को तबाह करने की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। उपरोक्त शब्द यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने अपने कार्यालय में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे। तलवाड़ ने कहा कि आतंकवाद का केवल एक ही मकसद रहा है कि किसी न किसी तरह ज्यादा से ज्यादा इंसानी जिंदगियों का दरिदगी से कत्ल कर दहशत का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा पहले वह इस बात के लिए बारूद का इस्तेमाल करते थे पर अब उन्होंने संप्रदायिक दंगा बढ़ाने का तरीका ढूंढ निकाला है। जिन प्रदेशों में आतंकवाद की ज्वाला प्रचंड रूप धारण कर हजारों जिदगियां निकल चुकी हैं उन प्रदेशों के बुद्धिजीवी लोग ऐसी घटनाओं से देशवासियों को सूचित करने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा बहुत से नेता भी नासमझी के कारण उन लोगों के हाथों के खिलौने बन चुके हैं। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता की दुहाई देने वाले नेताओं से अपील की के देश में बन रही ऐसी स्थिति पर जनता के सामने अपना पक्ष जरूर रखें। इस मौके पर दर्शन सिंह सुखदेव सिंह प्रवीण कुमार मंगतराम गरीबदास बलवीर सिंह बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।