200 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक आरोपित काबू
संवाद सहयोगी दसूहा नशे की तस्करी के मामले में दसूहा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, दसूहा
नशे की तस्करी के मामले में दसूहा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रजिदर कुमार निवासी कल्याणपुर व करनैल सिंह निवासी जंड के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की कार को भी कब्जे में लिया है। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्होंने उस्मान शहीद के पास नाकेबंदी के दौरान उक्त आरोपित जोकि कार नंबर पीबी 08 बीसी 6757 पर आ रहे थे को शक के आधार पर रोका तो उनके पास से 200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान करनैल सिंह मौके से चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने रजिदर कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर करनैल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी ही।