कृषि विधयेक के विरोध में केंद्र सरकार का फूंका पुतला
संवाद सहयोगी तलवाड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की तरफ से पास किए गए कृषि विधयेक के विरोध में सोमवार को सब्जी मंडी चौक पर हलका दसूहा विधायक अरुण मिक्की डोगरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया।
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की तरफ से पास किए गए कृषि विधयेक के विरोध में सोमवार को सब्जी मंडी चौक पर हलका दसूहा विधायक अरुण मिक्की डोगरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। मोदी सरकार का पुतला फूंका। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डोगरा ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों मे निदा की। कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है जिसके चलते आज देश का किसान सड़कों पर है। डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया कृषि विधयेक किसानों के लिए बहुत नुकसानदायक है। इस से देश की किसानी खत्म हो जाएगी। ब्लॉक प्रधान ठाकुर प्रीतम सिंह प्रीत, राम प्रसाद शर्मा, विकास गोगा, अंकित कौशल, कप्तान ओंकार, अंकित कौशल, नेवी चाटक, राजिदर पिकी, मोनिका शर्मा, परमिदर कौर, शैली आनंद, जोगिदर पाल शिन्दा, पवन शर्मा, सनी अरोड़ा, मनीष चड्ढा, जरनैल सिंह, विजय शर्मा, अमित शर्मा अम्मू, गगन राणा, दमन सिंह, दविदर पाल सेठी, बाल कृष्ण मेहता, राम सरूप कौशल, नीलाम रानी, वंदना, सुमन दुआ, कलावती मौजूद थे।