दहेज प्रताड़ना के मामले में पति नामजद
संवाद सहयोगी दसूहा दहेज प्रताड़ना के मामले में दसूहा पुलिस ने विवाहिता के बयान पर पति के ि
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा
दहेज प्रताड़ना के मामले में दसूहा पुलिस ने विवाहिता के बयान पर पति के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला विवाहिता मनदीप कौर अटलगढ़, मुकेरियां के बयान के आधार पर उसके पति सुखविदर सिंह निवासी आलमपुर थाना दसूहा के खिलाफ दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी सुखविदर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद उसका पति उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। पहले तो वह सहती रही लेकिन जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें