पहलवान निर्मल सिंह अपने साथियों सहित आप में शामिल
संवाद सहयोगी दसूहा अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेस्लर व देश के लिए दो-दो पदक लाने वाले क्षेत्र के समाज सेवक एवं पूर्व पुलिस अधिकारी पहलवान निर्मल सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
संवाद सहयोगी, दसूहा
अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेस्लर व देश के लिए दो-दो पदक लाने वाले क्षेत्र के समाज सेवक एवं पूर्व पुलिस अधिकारी पहलवान निर्मल सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यालाय में पंजाब अध्यक्ष व सांसद भगवंत सिंह मान, पंजाब मामलों के प्रभारी (दिल्ली के विधायक) जरनैल सिंह, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, विधायक मीत हेयर, जिलाध्यक्ष संदीप सैनी व मोहनल लाल के नेतृत्व में पहलवान निर्मल सिंह ने आम आदमी पार्टी का पटका पहनकर पार्टी ज्वाइन की।
गौर हो कि पूर्व पुलिस अधिकारी रहे पहलवान निर्मल सिंह ने देश के लिए फ्री स्टाई कुश्ती में दो मेडल लाकर देश व पंजाब के साथ-साथ दसूहा क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। पहलवान निर्मल सिंह का पुश्तैनी गांव आसपुर जोकि विधानसभा क्षेत्र दसूहा में ही आता है। वह पिछले लंबे समय से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। सांसद भगवंत सिंह मान व अन्य नेताओं ने कहा कि पार्टी में अच्छे लोगों के आने से पार्टी मजबूत होगी। किसान सेल के उपाध्यक्ष हरमीत औलख, गुरविद्र सिंह संधू, सुरिद्र सिंह बसरा, किशोरी लाल शर्मा, हरप्रीत कौर राजी बाजवा, धर्मपाल स्लगोत्रा, प्रिस स्लेमपुर, सुरजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता व नेता भी उपस्थित थे।