डा. घई व साथियों ने खन्ना का हिमाचल भाजपा प्रभारी बनने पर किया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।
जेएनएन, होशियारपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। खन्ना की नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा स्पोटर्स सेल के कनवीनर डा. रमन घई व उनकी टीम ने खन्ना को सम्मानित किया। डा. घई ने कहा कि खन्ना के हिमाचल प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है। खन्ना के राजनीतिक कौशल एवं अनुभव का हिमाचल भाजपा की मजबूती में अहम योगदान रहेगा। डा. घई ने खन्ना को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने खन्ना को यह जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने का भी प्रयास किया है कि पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को समय-समय पर मान-सम्मान के साथ-साथ अहम पदों पर भी आसीन किया जाता है। मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिदर बेदी, डा. पंकज शर्मा, राज कुमार शर्मा, अशोक कुमार गोल्डी, मोहित संधू, सुमित ओहरी, शिवम ओहरी, जसवीर सिंह व एडवोकेट पियूष खन्ना आदि मौजूद थे।