बच्चों को दशहरा पर्व की दी गई जानकारी
जेएनएन होशियारपुर दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:58 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर में 'विजय दशमी' का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विजय दशमी के इतिहास के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। प्रिसिपल जी. मारिया जान ने छात्रों को आनलाइन कक्षा के माध्यम से बताया कि अच्छाई और बुराई को लेकर सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग में युद्ध होता रहा है और होता रहेगा। हमें अपने अंदर के रावण को मारकर राम को जगाना होगा। स्कूल के डायरेक्टर अनुज तोला, अमित तोला, प्रिसिपल जी. मारिया जान, हेड टीचर लिसी जान व स्कूल के स्टाफ स्कूल के मैदान में एकत्रित होकर रावण के पुतले का दहन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें