डेंगू की रोकथाम के प्रति जागरूक किया
संवाद सहयोगी दसूहा गांव घोगरा में मलेरिया संबंधी जागरूक कैंप लगाया गया। प्रमोद गिल सेहत कम
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दसूहा
गांव घोगरा में मलेरिया संबंधी जागरूक कैंप लगाया गया। प्रमोद गिल सेहत कर्मचारी ने गांव वासियों से अपील करते कहा कि वह डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घर व आसपास को साफ रखें। घरों और द़फ्तरों में सप्ताह के एक दिन कूलर, फ्रिज की ट्रे आदि की सफाई करवाई जाए। आम तौर पर मच्छरों के प्रजनन का स्थान प्लास्टिक के बर्तन, बालटी, गाड़ी के टायर, वाटर कूलर, पालतू जानवरों के पानी पीने वाले बर्तन और फूलदान हैं, इन्हें एक बार जरूर साफ किया जाए। अपने आसपास धुआं और कीड़े मार दवाओं का छिड़काव करें। सरपंच तिरलोचन सिंह, पवन कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें