मोदी के जन्म दिवस को समर्पित है सेवा सप्ताह : अश्वनी विग
जेएनएन होशियारपुर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजिदर बिट्टा और जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण श्
जेएनएन, होशियारपुर
प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजिदर बिट्टा और जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के निर्देशानुसार 20 सितंबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को समर्पित किया गया है। जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी विग ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक देशवासी को अपना फर्ज समझते हुए सफाई अभियान चलाना चाहिए। भाजपा प्रत्येक वर्ष इस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में जनता के समक्ष लेकर जाती है। विग ने बताया कि 14 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा जनतक स्थानों पर सफाई अभियान पूरा सप्ताह चलने वाला है। ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुरिदर कौर, निर्मल सिंह, विनय आनंद, मुनीष बग्गा, अश्वनी वधावन, राज कुमार, नरेश आनंद, बलविदर कुमार, विनोद कुमार, प्रथम आनंद, अभी वधावन, तरसेम लाल, शिवम, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे।