Move to Jagran APP

केंद्र सरकार का दूसरा कार्यकाल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह: चुघ

जिला भाजपा होशियारपुर की पहली वर्चुअल रैली के माध्यम से ह•ारों लोग पार्टी के साथ जुड़े। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस नोट में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा की पहली रैली प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार स

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 05:19 PM (IST)
केंद्र सरकार का दूसरा कार्यकाल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह: चुघ
केंद्र सरकार का दूसरा कार्यकाल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह: चुघ

जेएनएन, होशियारपुर

loksabha election banner

जिला भाजपा होशियारपुर की पहली वर्चुअल रैली के माध्यम से ह•ारों लोग पार्टी के साथ जुड़े। जिला भाजपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि जिला भाजपा की पहली रैली प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार समेत भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, विनोद परमार भी विशेष तौर पर इस ई-रैली में जुड़े।

प्रेस विज्ञप्ति में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुघ ने कहा कि गत दिन चीन के साथ पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई झड़प में बलिदानी हुए सैनिकों को हम श्रद्धांजलि देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का दूसरा कार्यकाल कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह है। पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट और आर्थिक सुधारों पर फोकस किया था, दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक व आर्थिक न्याय की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाएं हैं। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाने का कदम उठाया। नागरिकता संशोधन कानून को 10 जनवरी 2020 को अमलीजामा पहनाया, जिससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य देशों में रह रहे हिदू, सिख, बौद्ध, पारसी और यहूदीयों को भारतीय नागरिकता मिल सकती है। जनधन योजना के तहत 31.31 करोड़ लोगों के देश भर में खाते खोले गए। कोरोना संकट के समय देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाने की व्यवस्था, 20 करोड़ महिला जन-धन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की तीन किश्त डाली गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई ची•ा नहीं है। कोरोना काल मे लोगो को संभालने की बजाए सरकारी खजाने को मिलकर लूटने में व्यस्त कैप्टन सरकार के मंत्री आपस मे उलझे रहे। 27 जून को प्रदेश स्तरीय वर्चुअल रैली में केंद्रीय ग्राम पंचायत मंत्री नरेंद्र तोमर का मार्गदर्शन मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.