पंकज कृपाल छठी बार बने बार कौंसिल अध्यक्ष
गढ़शंकर बार कौंसिल में संपन्न हुए चुनाव में पंकज कृपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी रनवीर सिंह बेदी को हराकर छठी बार प्रधानगी पर काबिज हो गए है। उन्हें 25 मत प्राप्त हुए जबकि रनवीर सिंह बेदी को 21 मत मिले। पंकज कृपाल पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रधान बनते आ रहे। एक बार वह पहले भी प्रधान रह चुके। इस प्रकार उन्होंने छठी बार चुनाव जीता है। संजीव कालिया को 2
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : गढ़शंकर बार कौंसिल में संपन्न हुए चुनाव में पंकज कृपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी रनवीर सिंह बेदी को हराकर छठी बार प्रधानगी पर काबिज हो गए है। उन्हें 25 मत प्राप्त हुए जबकि रनवीर सिंह बेदी को 21 मत मिले। पंकज कृपाल पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रधान बनते आ रहे। एक बार वह पहले भी प्रधान रह चुके। इस प्रकार उन्होंने छठी बार चुनाव जीता है। संजीव कालिया को 28 मत प्राप्त कर सचिव चुने गए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बंधू राणा को 18 मत मिले थे। सुरिदर पाल ने 24 मत प्राप्त कर कोशाध्यक्ष का पद प्राप्त किया, अपने प्रतिद्वंद्वी रुपेश खन्ना को हराया। अनुराग भारद्वाज 25 मत लेकर उपप्रधान चुने गए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी संजीव बंगा को 21 मत प्राप्त हुए। कर्ण भट्टी को सर्वसम्मति से सयुक्त सचिव चुन लिया गया।