साधू आश्रम को ओरिएंटल क्राफ्ट से 15 लाख दिलवाने पर सांपला का धन्यवाद
ओरिएंट क्त्रा ट के मालिक अनूप कुमार ठठई और कृष्ण कांत कोहली द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के प्रयास से होशियारपुर के साधु आश्रम को 15 लाख रुपए देने के लिए साधु आश्रम के डायरेक्टर उनियाल व एडवोकेट बलदेव सहाय ओहरी ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला अनूप कुमार ठठई और कृष्ण कांत कोहली का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनियाल ने कहाकि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मूल वेदों की संभाल करने वाले साधु आश्रम की मुश्किलों में
जेएनएन, होशियारपुर
ओरिएंटल क्राफ्ट के मालिक अनूप कुमार ठठई और कृष्ण कांत कोहली द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के प्रयास से होशियारपुर के साधू आश्रम को 15 लाख रुपये देने के लिए साधु आश्रम के डायरेक्टर उनियाल व एडवोकेट बलदेव सहाय ओहरी ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, ओरिएंटल क्राफ्ट के मालिक अनूप कुमार ठठई और कृष्ण कांत कोहली का धन्यवाद किया है। उनियाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मूल वेदों की संभाल करने वाले साधु आश्रम की मुश्किलों से कुछ माह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को अवगत करवाया गया था, जिन्होंने साधु आश्रम की मुश्किलों को गंभीरता से समझते हुए और उसके समाधान के लिए प्रयास करते हुए ओरिएंटल क्राफ्ट से साधु आश्रम संस्थान के संबंध में बातचीत की। सांपला के इस प्रयास से अनूप कुमार ठठई और कृष्ण कांत कोहली ने साधु आश्रम के लिए 15 लाख रुपये का चेक सांपला के माध्यम से भेजा है। उन्होंने कहा कि इस राशि से संस्थान के कार्य को गति मिलेगी वही संचालन में भी सहायता मिलेगी। उनियाल ने बताया की साधू आश्रम में वेदों पर शोध किया जाता है और युवाओं को शास्त्रों की शिक्षा भी दी जाती है। इस अवसर पर डॉ. देव राज, श्रीकांत, हेमराज, मास्टर शंकर दास व बृज मोहन आदि भी उपस्थित थे।