Move to Jagran APP

26 की रैली में शामिल के लिए ट्रैक्टर सहित जानकारी दें किसान : संघा

आजाद किसान कमेटी दोआबा का सुतेहरी रोड के आगे धरना 72वें दिन में पहुंच गया। इसमें अलग-अलग संगठनों व सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी योगदान दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:59 AM (IST)
26 की रैली में शामिल के लिए ट्रैक्टर सहित जानकारी दें किसान : संघा
26 की रैली में शामिल के लिए ट्रैक्टर सहित जानकारी दें किसान : संघा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : आजाद किसान कमेटी दोआबा का सुतेहरी रोड के आगे धरना 72वें दिन में पहुंच गया। इसमें अलग-अलग संगठनों व सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी योगदान दे रहे हैं। इसकी अध्यक्षता मास्टर हरबंस सिंह संघा कर रहे हैं। इससे पहले लोहड़ी के अवसर पर किसानों की तरफ से कृषि सुधार कानून की कापियां जलाई गई थी। धरने में प्रतिदिन सुबह व शाम केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को संघा ने 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने वाले सभी किसान भाइयों से अपील की कि वो नाम, पता व ट्रैक्टर की गिनती लिखवा कर जाएं ताकि रैली में शामिल होने वाले किसानों का सही रिकार्ड बन सके। दिल्ली के बार्डरों पर किसानों व ट्रैक्टर की संख्या बहुत अधिक होती है। इसे केंद्र सरकार कम बताती है, हमारे पास रिकार्ड होने से सही संख्या का पता चलेगा। इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर आर्थिक सहायता दिल्ली भेजने वालों सहित धरने को समर्थन देने के लिए पंजाब रोडवेज रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन होशियारपुर के कुलभूषण प्रकाश सिंह उप-प्रधान, ज्ञान सिंह भलेठू महासचिव, सुरजीत सिंह उप-प्रधान, लखविद्र सिंह का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर दिलबाग सिंह बैंस साहरी, दलजीत सिंह साहरी, जोगा सिंह साहरी, किशन सिंह गगनौली, धर्मजीत सिंह, मंगत सिंह, सतनाम सिंह बस्सी, सुखपाल सिंह साहरी, बलविद्र सिंह बैंस काहरी, गुरजाल सिंह काहरी, करनैल सिंह काहरी, दलबीर सिंह काहरी, हरपाल सिंह लड्डा, लखविद्र सिंह लख्खी, एसपी शर्मा, निर्मल सिंह, तरसेम सिंह, संदीप सिंह, सोहन सिंह सरपंच, मलकीत सिंह, अवतार सिंह शेरपुरी, रजिदर सिंह आजाद, मनजीत सिंह फतेहगढ़, गुरमन सैनी, शाम सिंह मोना कलां, बलबीर सिंह बबला मोना कलां आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.