भाजपा वर्करों ने चलाया सफाई अभियान
संवाद सहयोगी तलवाड़ा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को समर्पित कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवा
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को समर्पित कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा के बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने 17 से 20 सितम्बर तक समाज सेवा के कार्यों को करने के उद्देश्य से कई विभिन्न तरह के कार्य किए। इसी क्रम को जारी रखते हुए भाजपा मंडल देहाती तलवाड़ा ने अलग-अलग जगहों पर साफ सफाई का अभियान चलाया।
ब्लॉक समिति तलवाड़ा के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह, भाजपा देहाती मंडल के विजय कुमार, भाजपा युवा मंडल तलवाड़ा के प्रधान मोनू कुमार, भाजपा देहाती मंडल प्रधान विपन कुमार, भाजपा मंडल महासचिव पुष्पिन्दर सिंह, पूर्व ओबीसी मंडल प्रधान जरनैल सिंह व भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष सुरिन्दर सिंह ने भी इस साफ-सफाई मुहिम में बढ़कर भाग लिया।