घरेलू विवाद में पत्नी पर तलवार से हमला, घायल
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तलवार से बार
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तलवार से बार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला गांव साहरी का है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला की पहचान हरजिदंर कौर पत्नी परमजीत ¨सह के रूप में हुई है। अस्पताल में उपचाराधीन हरजिदंर कौर ने बताया कि गत दिवस वह अपने मायके गई थी। शाम को जब वह वापिस लौटी तो उसके पति ने शराब पी रखी थी। हर¨जदर कौर ने बताया कि उसका पति पहले भी शराब पीने का आदी है। रात को खाना खाने के बाद करीब 11 बजे जब वह अपने भाई को फोन कर रही थी तो उसका पति उसे पूछने लगा कि वह किससे बात कर रही है। उसने बताया कि वह अपने भाई से फोन पर बात कर रही है। इस दौरान उसने फोन काट दिया।
इसके बाद उसके पति ने उससे धक्का मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद उसने तलवार से पीठ पर बार कर दिया। वह बेसुध होकर गिर गई। वह काफी देर तक बेसुध पड़ी रही, रात को करीब 1 बजे जब होश आई तो वह खून से लथपथ थी। उसने तुरंत अपने मायके फोन कर दिया। हरजिदंर ने बताया कि उसके मायके वाले इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आ गए। इस संबंध में उन्होंने थाना मेहटियाना पुलिस को सूचना दी है।