गढ़शंकर में केंद्र सरकार पर बरसे अकाली, फूंका पुतला
संवाद सहयोगी गढ़शंकर पूर्व विधायक व शिअद के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में केंद्र सरकार व कार्पोरेट घराने के पुतले फूंके गए नारेबाजी की गई।
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर
पूर्व विधायक व शिअद के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठां के नेतृत्व में केंद्र सरकार व कार्पोरेट घराने के पुतले फूंके गए, नारेबाजी की गई। पुतले फूंकने से पहले बस अड्डा बंगा चौक तक विशाल रोष मार्च निकाला गया।
सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा धक्के से खेती सुधार कानून पास करवाए गए हैं। केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते कहा कि केंद्र व कार्पोरेट घराने से मिलकर साजिश के तहत किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। किसानों की जमीनें खतरे में हैं। उन्होंने किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने व सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने की मांग की। बूटा सिंह अलीपुर, राजिदर सिंह शूका, हरप्रीत सिंह बेदी, हरजीत सिंह भातपुर, तरलोक सिंह नागपाल, सुखदेव सिंह रुड़की खास, जोगा सिंह इब्राहीमपुर, जगदेव सिंह, इकबाल सिंह खेड़ा, ठेकेदार नरिदर सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।