प्रो. जीएस मुल्तानी ने AAP को अलविदा कहा, मुकेरियां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया एलान
प्रो. जीएस मुल्तानी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर 2027 विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने का एलान किया। पार्टी से ...और पढ़ें

प्रो. जीएस मुल्तानी ने आप की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा। जागरण
HighLights
प्रो. जीएस मुल्तानी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया
मुकेरियां से 2027 विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने की घोषणा
कई AAP पदाधिकारियों ने भी मुल्तानी के समर्थन में पार्टी छोड़ी
संवाद सहयोगी, मुकेरियां। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पहले हलका इंचार्ज के पद से हटाए जाने और फिर विधानसभा चुनाव 2027 के लिए टिकट काटे जाने के बाद प्रो. जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया।
इस जनसभा के दौरान आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी अपने इस्तीफे देकर पार्टी छोड़ने की घोषणा की।जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो. जीएस मुल्तानी और अन्य वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ दिन-रात एक करके पार्टी के स्थानीय संगठन का निर्माण किया।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भी उन्होंने बेदाग राजनीति और हलके के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ईमानदारी का ढोंग कर रही है और अब पार्टी में ईमानदार लोगों का कोई सम्मान नहीं रह गया है।
-1794843545977.webp)
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब दल-बदलुओं और भ्रष्ट लोगों का अड्डा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए और हलके की जनता की आवाज का समर्थन करते हुए वह आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी मुकेरियां के पूर्व चेयरमैन हरजीत सिंह सहोता, जिला परिषद सदस्य पवनदीप कौर, चेयरपर्सन चंचला देवी, वाइस चेयरपर्सन सुरिंदर कौर, समिति सदस्य मसजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हीरा लाल, केसर सिंह मंझपुर, कुलदीप कौर, राणो कुमारी हाजीपुर, रविंदर सिंह, नीलम देवी, हरप्रीत सिंह, वरिंदर राणा और गुरजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान मुकेरियां गुरविंदर सिंह, सोशल मीडिया प्रधान लखविंदर सिंह, बीसी विंग प्रधान सुभाष सिंह, युवा कोऑर्डिनेटर कुलदीप सिंह साबी, ब्लॉक प्रधान मास्टर सेवा सिंह, बख्शीश सिंह सरपंच कुल्लियां, जिला प्रधान अल्पसंख्यक विंग जॉनस मसीह, ब्लॉक प्रधान रमेश कुमार, ब्लॉक प्रधान बख्तावर सिंह, ब्लॉक प्रधान एससी विंग सतपाल सिंह, ब्लॉक प्रधान भंगाला मलकीत सिंह, सोशल मीडिया प्रधान पवन कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज हरमिंदर छिब, हलका कोऑर्डिनेटर नशा मुक्ति गुरजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान हाजीपुर बाल कृष्ण, ब्लॉक प्रधान मुकेरियां कुलदीप सिंह, चेयरमैन क्रिश्चियन वेलफेयर बोर्ड लखविंदर मसीह, कोऑर्डिनेटर युद्ध नशों के विरुद्ध सुमित कुमार, ब्लॉक प्रधान अमित कुमार, ब्लॉक प्रधान बीसी विंग करनैल सिंह, प्रिंट मीडिया इंचार्ज सुरिंदर सिंह ठाकुर और ब्लॉक प्रधान बलविंदर सिंह झड़िंग आदि ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए प्रो. जीएस मुल्तानी का समर्थन करने का एलान किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।