प्रिसिपल शविदर कौर मल्ली को किया सम्मानित
गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल नैनोवाल वैद के प्रिसिपल शविदर कौर मल्ली को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने महिलाओं के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़: गुरु गोबिद सिंह पब्लिक स्कूल नैनोवाल वैद के प्रिसिपल शविदर कौर मल्ली को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने महिलाओं के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर करवाए गए समागम के दौरान प्रिसिपल मल्ली को सम्मानित करते हुए संस्था प्रबंधकों ने बताया कि उनकी ओर से शिक्षा के प्रसार तथा प्रचार के लिए मेहनत की जा रही है। वहीं महिलाओं के हकों के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा महिलाओं को उनके हकों के लिए संघर्षशील बनाने के लिए प्रिसिपल शविदर कौर मल्ली की ओर से विशेष योगदान दिया गया। इस सम्मान के लिए धन्यवाद करते हुए शविंदर ने कहा कि इस सम्मान के साथ उन्हें अपने संघर्ष को और भी ज्यादा मेहनत तथा लगन के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में आज की महिला पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं भी अपनी मेहनत तथा लगन के साथ जिदगी की मंजिलों को हासिल कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मौजूद गणमान्यों को कन्या भ्रूणहत्या के खिलाफ जागरूक किया।