डीएवी स्कूल के प्रिसिपल को किया सम्मानित
दसूहा की सबसे पुरानी और सम्मानजनक शिक्षा संस्था डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, दसूहा : दसूहा की सबसे पुरानी और सम्मानजनक शिक्षा संस्था डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें प्रिसिपल राजेश गुप्ता को वाल्मीकि सभा के राष्ट्रीय कन्वीनर कृष्ण देव खोसला, नगर कौंसिल के उपप्रधान एडवोकेट कर्मवीर घुम्मण, भृगु संहिता के प्रधान पवन शर्मा ने सम्मानित किया। यह सम्मान प्रिसिपल यश गुप्ता को इलाके में शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में दी जा रही बढि़या सेवाओं के कारण दिया गया। इस अवसर पर कृष्ण देव खोसला ने कहा कि प्रिसिपल गुप्ता इलाके में विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण के लिए जो प्रयास कर रहे हैं वह सराहनीय है। यह स्कूल शिक्षा एवं खेलों में दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। इस अवसर पर भूतपूर्व बीपीओ दिलबाग सिंह, बाबू अरुण शर्मा, हेडमास्टर रमेश जसवाल आदि उपस्थित थे।