भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की माता राज रानी को श्रद्धांजलि अर्पित
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार लवली खन्ना की माता राज रानी (78) पत्नी स्व. सुरिदर कुमार खन्ना एडवोकेट का गत तीन नवंबर को निधन हो गया था।
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार लवली खन्ना की माता राज रानी (78) पत्नी स्व. सुरिदर कुमार खन्ना एडवोकेट का गत तीन नवंबर को निधन हो गया था। शुक्रवार को माता राज रानी के निमित प्रार्थना सभा व श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया। इसमें विशेष रूप से पंजाब के राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर, पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, पवन कुमार टीनू आदि ने शामिल होकर परिवार से गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अविनाश राय खन्ना माता राज रानी के आशीर्वाद से ही विख्यात हुए हैं। समागम में केंद्रीय मंत्री नरिदर सिंह तोमर, जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष हरविदर रैना, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सोहन सिंह ठंडल, क्षेत्रीय विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी, पूर्व विधायक व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव लव कुमार गोल्डी, पूर्व विधायक व शिअद के जिलाध्यक्ष सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, सांसद सोम प्रकाश, विधायक राज कुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, बीएसपी के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अवतार सिंह करीमपुरी, केडी भंडारी, स्वामी कृष्णा नंद जी महाराज, बाबा कश्मीरा सिंह, सुखजिदर सिंह नामधारी, दसूहा के विधायक अरुण डोगरा मिक्की, पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अजय बग्गा, डॉ. हरविदर सिंह बाठ, एसएस चन्नी, वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद, कांग्रेस प्रवक्ता निमिषा मेहता, लखविदर सिंह लक्खी, महिदर कौर जोश, कैबिनेट मंत्री अनिल सागर मित्तल, पूर्व विधायक सुखजीत कौर शाही, अंतरराष्ट्रीय सिख प्रचारक बलवीर सिंह चंगियाड़ा, पूर्व मंत्री मा. मोहन लाल, पूव मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव करन चौधरी, अजय जामवाल, डॉ. रमन घई, गुरजीत ढिल्लों, बरजिदर ठाकुर पूर्व सदस्य ह्यूमन राइट कमिशन पंजाब, अश्वनी ओहरी, तरुण चुघ, डॉ. दिलबाग राय, एसजीपीसी सदस्य डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, सुखमिदर ग्रेवाल, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू, इकबाल सिंह लालपुरा, कमलजीत सेतिया, संजीव तलवाड़, दिनेश बब्बू, लोक नाथ आंगरा, डॉ. राजिदर सिंह, विनीत जोशी, अनूप सिंह भद्दरू, मेयर शिव सूद, जिलाधीश ईशा कालिया, एसएसपी गौरव गर्ग, जगदीश साहनी, डीएसपी सतीश कुमार, सहित अनेक गणमान्यों ने समागम में पहुंच कर अविनाश राय खन्ना, लवली खन्ना व परिवार से संवेदना प्रकट की और बिछुड़ी आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।