परिवारिक कलह ने घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम
होशियारपुर पारिवारिक कलह के चलते गांव मलकोवाल में हुई मारपीट के मामले
संवाद सहयोगी, होशियारपुर
पारिवारिक कलह के चलते गांव मलकोवाल में हुई मारपीट के मामले में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अवतार ¨सह पुत्र साधू ¨सह के रूप में हुई है। झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपितों की पहचान जसवीर ¨सह और उसकी पत्नी मनदीप कौर तथा परमिन्द्र ¨सह और उसकी पत्नी चरणजीत कौर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव मलकोवाल के रहने वाले अवतार ¨सह के साथ उनकी नजदीकी रिश्तेदारी में किसी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। इससे पहले इनका आपस में झगड़ा हुआ था, जो राजीनामे के बाद टल गया था। मगर, गत 15 अप्रैल को एक बार फिर इनका झगड़ा हुआ। इस दौरान उक्त आरोपित अवतार ¨सह के घर में घुस गए और गाली-गलौच किया, जो मारपीट में तबदील हो गई। इस दौरान चारों आरोपितों ने अवतार ¨सह को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद अवतार सिंह को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में लाया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। मगर, जब अवतार सिंह की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। जहां अवतार सिंह ने 21 अप्रैल को देर रात दम तोड़ दिया।
उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
उधर, इस संदर्भ में थाना गढ़शंकर की एसएचओ एसआइ रंजना कुमारी ने बताया है कि उक्त परिवारों में पिछले काफी समय से रंजिश चल रही थी। इनका पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसका बाद में राजीनामा हो गया था। मगर, कुछ दिन से फिर विवाद हुआ और यह विवाद मारपीट में बदल गया। उन्होंने कहा कि पहले इस बारे में चारों आरोपितों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था, परंतु अब इसकी धाराएं तबदील की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी आरोपित अभी फरार चल रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।