Move to Jagran APP

कब्जाधारियों को दिए नोटिस, सात दिन में कब्जे हटाने के आदेश

सर्विस लेन जस्सा सिंह रामगढि़या चौक से भंगी चोअ तक कब्जाधारियों पर नगर निगम ने भौंहें तान ली हैं। दैनिक जागरण के झकझोरने के बाद आखिरकार निगम की कुंभकर्णी नींद टूटी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 06:35 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 06:35 AM (IST)
कब्जाधारियों को दिए नोटिस, सात दिन में कब्जे हटाने के आदेश
कब्जाधारियों को दिए नोटिस, सात दिन में कब्जे हटाने के आदेश

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : सर्विस लेन जस्सा सिंह रामगढि़या चौक से भंगी चोअ तक कब्जाधारियों पर नगर निगम ने भौंहें तान ली हैं। दैनिक जागरण के झकझोरने के बाद आखिरकार निगम की कुंभकर्णी नींद टूटी। इसका असर यह रहा कि कब्जाधारियों को नोटिस थमाते हुए सात दिन में कब्जे हटाने के आदेश दिए गए। इसके बाद निगम खुद ही कब्जे हटाएगा। बुधवार को टीम के साथ नगर निगम के इंस्पेक्टर संजीव अरोड़ा पहुंचे और सख्त लहजे में नोटिस थमाते हुए कब्जाधारियों को चेतावनी दी। दैनिक जागरण कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। क्योंकि, कब्जों की वजह से आम पब्लिक को बहुत दिक्कत होती है। सर्विस लेन शुरू से ही अतिक्रमण का शिकार है और कब्जाधारियों के कारण हर शाम को लेन अहाता में तबदील हो जाती है। इंस्पेक्टर संजीव अरोड़ा ने बताया कि सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस के साथ साथ इन्हें अपने आप कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि इस गई मोहलत में कब्जाधारी कब्जे हटा लेंगे तो ठीक, नहीं तो निगम की टीम खुद ही कब्जा हटा देगी। सर्विस लेन पर हर शाम को कब्जाधारी दुकानदारी के आड़ में सरेआम अवैध शराब बेचते हैं। इससे आसपास के लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर दैनिक जागरण ने सर्विस लेन पर किए गए अवैध कब्जे व सर्विस लेन पर हर शाम को लगने वाली शराबियों की महफिल का मुद्दा उठाया है। अब यह देखना है कि निगम के अधिकारियों की घुड़की से कब्जाधारी कब्जा हटाते हैं या नहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.