विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला...', ईडी की कार्रवाई के बाद बोले सुंदर शाम अरोड़ा

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:42 PM (IST)

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने ईडी की दो दिन की कार्रवाई के बाद कहा कि उनके आवास से कुछ ...और पढ़ें

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए: अरोड़ा

ईडी की 42 घंटे की पूछताछ में कुछ नहीं मिला, न कोई दस्तावेज ले गए: अरोड़ा

HighLights

  1. ईडी को अरोड़ा के घर से कुछ नहीं मिला

  2. पूर्व मंत्री ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया

  3. अरोड़ा ने कहा, वह कांग्रेस के साथ रहेंगे

हजारी लाल, होशियारपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने जोधामल रोड स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो दिन चली कार्रवाई के बाद मंगलवार को अपना पक्ष रखते हुए कहा कि करीब 47 घंटे तक चली पूछताछ और जांच में अधिकारियों को कुछ भी नहीं मिला। न तो कोई नकदी मिली और न ही कोई ऐसा दस्तावेज या अन्य सामान मिला, जिसे ईडी की टीम अपने साथ लेकर गई हो।

अरोड़ा ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे विभिन्न दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करवा दिया गया। इनमें विजिलेंस और इनकम टैक्स की पूर्व जांच से संबंधित रिपोर्ट भी शामिल थीं। उनके अनुसार, विजिलेंस पहले जांच कर चुकी है और इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी जांच में कुछ सामने नहीं आया था। अब ईडी ने भी दो दिन तक उनके आवास पर जांच की, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली।

चुनाव नजदीक आते ही एजेंसियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल

अरोड़ा ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता बढ़ जाती है। उन्होंने इसे अपने राजनीतिक ग्राफ को प्रभावित करने की कोशिश बताया। उनका कहना था कि शाहकोट के लोगों का उन्हें प्यार और समर्थन मिल रहा है और ऐसी कार्रवाइयों से वह घबराने वाले नहीं हैं।

प्लाट आवंटन मामले में भी दी सफाई

प्लाट आवंटन से जुड़े मामले पर अरोड़ा ने कहा कि जब वह काउंसलर बने थे, उस समय उनके खिलाफ किसी प्लाट की अलॉटमेंट का मामला ही नहीं था। उन्होंने सवाल किया कि करीब पांच साल बाद इस संबंध में पूछताछ करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने दोबारा पूछताछ के लिए कोई तारीख नहीं दी है। यदि किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत होगी तो वह उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं।

अरोड़ा ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी जांच से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेसी हूं, कांग्रेसी रहूंगा और कांग्रेसी ही मरूंगा। कोई भी एजेंसी मुझे डरा नहीं सकती।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।