Move to Jagran APP

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नगर कीर्तन का किया स्वागत

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:49 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नगर कीर्तन का किया स्वागत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नगर कीर्तन का किया स्वागत

जेएनएन, होशियारपुर : सिख पंथ के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस अवसर पर नगर कीर्तन में पालकी साहिब को फूलों से सजाया गया था। श्री गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पुर्णीमा को 1526 ई. में हुआ था। इसलिए इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिला संघ चालक अशोक चोपड़ा के नेतृत्व में बत्रा पैलेस के नजदीक नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लिया तथा प्रसाद भी वितरित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.