Move to Jagran APP

Mukerian By Election Result 2019: कांग्रेस की इंदु विजयी, भाजपा के जंगी हारे, ये रहे जीत-हार के चार कारण

उप चुनाव मुकेरियां में कांग्रेस की इंदु बाला विजयी रही हैं। चुनावी जंग में भाजपा के जंगी लाल हार गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 07:26 PM (IST)
Mukerian By Election Result 2019: कांग्रेस की इंदु विजयी, भाजपा के जंगी हारे, ये रहे जीत-हार के चार कारण
Mukerian By Election Result 2019: कांग्रेस की इंदु विजयी, भाजपा के जंगी हारे, ये रहे जीत-हार के चार कारण

मुकेरियां [हजारी लाल/सचिन शर्मा]। उप चुनाव मुकेरियां में कांग्रेस की इंदु बाला विजयी रही हैं। चुनावी जंग में भाजपा के जंगी लाल हार गए। हालांकि जंगी ने कांग्रेस के हाथ को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सत्ताधारियों की किलाबंदी और अपनी पार्टी की भीतरघात से उन्हें 3440 वोटों से पटखनी खानी पड़ गई। उप चुनाव में हार के साथ ही भाजपा को यहां से लगातार तीसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा और कांग्रेस की इंदु कौंडल को यह सीट विरासत में मिल गई।

loksabha election banner

उपचुनाव में कड़ी टक्कर देकर भाजपा ने कांग्रेस के घुटने लगा दिए। भले ही तीसरी बार यहां से भाजपा ने हार का सामना किया है, लेकिन उपचुनाव होने के बावजूद हार का अंतर काफी कम रह गया है। इस सीट पर सबसे बुरा हाल आप के झाड़ू का रहा है, जो चुनावी मुकाबले में कहीं न ठहरते हुए ढेर हो गई। कांग्रेस उम्मीदवार इंदु कौंडल को 53910 मत मिले। भाजपा के जंगी लाल महाजन 50470 को मत मिले। आप के प्रत्याशी प्रो. जीएस मुल्तानी को महज 8187 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

दो उम्मीदवारों को नोटा से भी मिले कम वोट

उप चुनाव में मतदाताओं को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया। मतदान प्रक्रिया के दौरान 870 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। चुनावी दंगल में कूदे दो उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 552 और अमनदीप सिंह गोतरा 256 को नोटा से भी कम वोटें मिलीं। इन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।

पहले राउंड में 12 वोट बढ़त, फिर मिली निराशा

उप चुनाव की गिनती शुरु होने पर भाजपाइयों के उस समय हौंसले बुलंद हो गए, जब भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन को पहले राउंड में 12 वोटों से बढ़त मिल गई। चाहे यह लीड ऊंट के मुंह में जीरा समान थी, लेकिन बढ़त से पाकर भाजपाई खुश थे। कांग्रेस में हताशा दिख रही थी। मगर इसके बाद एक भी राउंड में भाजपा के जंगी लाल को बढ़त नहीं मिली। हां, इतना जरुर था कि मध्य के राउंड में जंगी लाल ने लीड का अंतर कम किया तो भाजपाईयों को लगा कि शायद कोई करिश्मा हो जाएगा, मगर उसके बाद के राउंड में कांग्रेस आगे ही निकलती गई। पंद्रह राउंड होने तक तस्वीर साफ हो गई थी कि हाथ का बाजी मारना तय हो गया है। इससे कांग्रेस खेमे में उत्साह छाने लगा और भाजपा खेमे से भाजपाई धीरे-धीरे खिसकने लगे थे।

कांग्रेस की जीत के चार कारण

  1. उप चुनाव में सत्ता का लाभ मिलना।
  2. चुनाव से पहले मुकेरियां को सरकार की ओर करीबन 16 करोड़ रुपए की ग्रांट देना।
  3. सभी कांग्रेसियों का एकजुट होकर चुनाव में चलना।
  4. कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला के पति रजनीश बब्बी और ससुर डा. केवल कृष्ण बब्बी ने राजनीति में लंबी सेवा की थी। उसका भी कांग्रेस को लाभ मिला।

भाजपा की हार के चार कारण

  1. सीधे तौर पर उप चुनाव में सरकार के खिलाफ लड़ाई लडऩा।
  2. पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर को टिकट न मिलने से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन को भीतरघात की मार पड़ी।
  3. भाजपा के साथ सहयोगी दल अकालियों का भी सही ढंग से न चलना।
  4. ज्यादा समय टिकट की लड़ाई में लगे रहने की वजह से चुनाव में ज्यादा समय न मिल पाना।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.