जीवों पर दया करना ही उत्तम धर्म : बाबा राम
आषाढ़ महीने की संक्रांति के अवसर पर रविवार को उदासीन आश्रम ढाडे कटवाल में संक्रांति के अवसर पर बाबा महंत राम दास ने कहा सभी जीवों पर दया करना ही उत्तम धर्म है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 11:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, दातारपुर : आषाढ़ महीने की संक्रांति के अवसर पर रविवार को उदासीन आश्रम ढाडे कटवाल में संक्रांति के अवसर पर बाबा महंत राम दास ने कहा सभी जीवों पर दया करना ही उत्तम धर्म है। उन्होंने कहा कि इसीलिए शास्त्र कहते हैं दया धर्म का मूल है। इसलिए अपने हृदय में परमात्मा के इस दिव्य गुण का विकास करो। दया की जरूरत उन लोगों को है, जो गरीब हैं निर्धन है और इस महामारी में परेशान हैं, जिनकी रोजी रोटी छूट गई है अथवा जो बीमार हैं। उन्होंने कहा समर्थ लोगों को ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए। इस गर्मी के मौसम में पशुओं और पक्षियों को चारा और पानी देना भी धर्म है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें