पंचायत चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा को-आर्डिनेशनल सेल: विनोद राय
पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने में कांग्रेस को-आर्डिनेशन सेल अहम भूमिका अदा करेगा तथा इसके लिए पार्टी हाईकमान द्वारा पदाधिकारियों एवं नेताओं को जनता से संपर्क बढ़ाने की बात कही गई है ताकि लोगों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान करवाकर उन्हें सरकार एवं पार्टी की नीतियों के साथ मजबूती के साथ जोड़ा जा सके।
जेएनएन, होशियारपुर : पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने में कांग्रेस को-आर्डिनेशन सेल अहम भूमिका अदा करेगा तथा इसके लिए पार्टी हाईकमान द्वारा पदाधिकारियों एवं नेताओं को जनता से संपर्क बढ़ाने की बात कही गई है ताकि लोगों की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान करवाकर उन्हें सरकार एवं पार्टी की नीतियों के साथ मजबूती के साथ जोड़ा जा सके। उक्त जानकारी चंडीगढ़ में सेल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करके लौटे सेल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा पिछले समय में किए गए कार्यो को जनता के बीच पहुंचाने तथा लोगों को आगामी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। विनोद राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र ¨सह के नेतृत्व में पंजाब को पुन: पैरों पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बैठक में सेल के प्रदेश चेयरमैन कमलजीत ¨सह चावला ने पदाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए और पार्टी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने व पार्टी मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपचेयरमैन लाल ¨सह टोहरा, उपाध्यक्ष गुरप्रीत ¨सह आदि भी मौजूद थे।