चिकित्सा शिविर में 139 कर्मचारियों की जांच, बांटी दवाएं
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राकेश कुमार उप निदेशक प्रभारी उप क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर के दिशा निर्देशों पर और शाखा प्रबंधक केजी गुप्ता के सहयोग से थापर कॉलोनी चौहाल में स्पेशल मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राकेश कुमार उप निदेशक प्रभारी उप क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर के दिशा निर्देशों पर और शाखा प्रबंधक केजी गुप्ता के सहयोग से थापर कॉलोनी, चौहाल में स्पेशल मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेसीटी के 139 कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनको मुफ्त दवा वितरित की गई। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से डॉक्टर नीरज, डॉक्टर करुणा शर्मा, डॉक्टर राजिदर कुमार की टीम ने कर्मचारियों और उनके परिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान जसदीप मल और बूटा राम भी मौजूद थे। फैक्ट्री की तरफ से रिलायंस इंडस्ट्री से योगेश जलोटा, भूपिदर सिंह, डाक्टर मृगेश पटेल, राम नाथ और जेसीटी से सुनील कुमार केजरीवाल, सतवंत पटियाल मौजूद थे।