एमबीबीजी गर्ल्स कॉलेज में मनाई लोहड़ी
एमबीबीजी गर्ल्स कॉलेज में लोहड़ी का त्योहार प्रिंसिपल मधु कंवर की अगुआई में मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 03:17 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 03:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी भूरीवालों के संरक्षण में चल रहे एमबीबीजी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन मानसोवाल में लोहड़ी का त्योहार प्रिंसिपल मधु कंवर की अगुआई में मनाया गया। इसमें छात्राओं ने मंगलाचरण शबद की अरदास के लोहड़ी जलाने की रस्म अदा की। इसके बाद छात्राओं ने गिद्दा डाला और लोहड़ी के गीत गाकर लोहड़ी के त्योहार की खुशियां मनाई। प्रो. पूनम ने छात्राओं को लोहड़ी के एतिहासिक महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर मनजीत कौर, जसवीर कौर, ममता, सोनिया शर्मा व आशा रानी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें