क्लब ने लड़की की शादी के लिए दी सहायता
लायंस क्लब होशियारपुर एक्शन ने होशियारपुर के एक गांव के जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिए सहायता दी।
जेएनएन, होशियारपुर : लायंस क्लब होशियारपुर एक्शन ने होशियारपुर के एक गांव के जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिए सहायता दी। क्लब डायरेक्टर लायन भूपिदर सिंह गग्गी ने जरूरतमंदों की मदद को एक बड़ा पुण्य बताया। उन्होंने कहा कि हमें जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। गग्गी ने कहा कि जरूरतमंद व दीन दुखियों की सेवा सभी के हिस्से नहीं आती। यह सेवा भगवान की कृपा व किस्मत वालों को नसीब होती है। सीनियर उप प्रधान लायन मनजीत सिंह सहोता ने कहा कि मदद करने से मन को शांति मिलती है। डायरेक्टर गुरविदरजीत सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे। क्लब ने लड़की परिवार को शादी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके भूपिदर गग्गी, मनजीत सिंह सहोता, गुरविदरजीत सिंह, तरनजीत सिंह शामिल थे।