सेंट सोल्जर के छात्रों को दी मेक इन इंडिया की जानकारी
इंजीनियरिग क्षेत्र का महत्व बताने के लिए छात्रों के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया।
जेएनएन, होशियारपुर : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत इंजीनियरिग क्षेत्र का महत्व बताने के लिए छात्रों के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया।
प्रिंसिपल डा. गुरप्रीत सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी विकसित देश में सबसे महत्वपूर्ण योगदान इंजीनियरों का होता है। उन्होंने सभी छात्रों को एक अच्छा इंजीनियर बनकर देश को विकासशील से विकसित बनाने में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें मकेनिकल और आटोमोबाइल के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चरणप्रीत सिंह (मकेनिकल इंजीनियरिग तीसरा सेमेस्टर) ने पहला, अविनाश कुमार और सुखवीर सिंह (आटोमोबाइल सातवां सेमेस्टर) ने दूसरा, मोहसिन हुसैन और अवतार सिंह (मकेनिकल इंजीनियरिग) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने स्टाफ तथा छात्रों के प्रयास की सराहना की।