कर्मठ कार्यकर्ताओं के कार्यो रखा जाएगा याद : अनिल हंस
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने 56वां स्थापना दिवस मनाया।
जेएनएन, होशियारपुर : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) का 56वां स्थापना के अवसर पर समूह कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर भावाधस के प्रांतीय सचिव अनिस हंस ने कहा कि वाल्मीकि धर्म समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। अनिल हंस ने कहा कि भावाधस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब से संबंधित ब्रह्मलीन कर्मठ कार्यकर्ता जिन्होंने समय-समय पर संगठन में शाखा से लेकर जिला, प्रांतीय व केंद्रीय संगठन एवं सर्वोच्च निर्देशक मंडल तक पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य रहकर भावाधस रूपी संगठन में काम किया तथा भावाधस को मजबूत करने के लिए मील का पत्थर साबित हुए, जो अब प्रभु चरणों में ब्रह्मलीन हो चुके हैं। उनके द्वारा संगठन व समाज हित के लिए किए कार्यों के लिए सदैव उन्हें याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर जिला प्रधान चिटू हंस, उपप्रधान राकेश सिद्धू, हेमराज पप्पू, विक्की हंस, विक्की आदिया, मनोज कुमार व राहुल उपस्थित थे।