भाजपा संकल्प पत्र हर वर्ग को करेगा मजबूत : खन्ना
होशियारपुर भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के घोषणा पत्र को देश की सुरक्षा विकास तथा जन कल्याण की दृष्टि से पूरे देश के लिए लाभकारी करार दिया है।
जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के घोषणा पत्र को देश की सुरक्षा, विकास तथा जन कल्याण की दृष्टि से पूरे देश के लिए लाभकारी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प पत्र को देश की सुरक्षा के लिहाज से मजबूत करार देते हुए भाजपा संकल्प पत्र में आतंकवाद को सख्ती से कुचलने व देश की सुरक्षा के विषय पर किसी प्रकार का समझौता न करने का संकल्प देशहित में मोदी का एक साहसिक व कारगर कदम है। संकल्प पत्र में मोदी द्वारा देश के किसानों, मजदूरों व युवाओं के विकास के लिए अगले 5 वर्षो में किए जाने वाले कार्यो के प्रति उनके मजबूत इरादे पर भी खुशी व्यक्त की। भाजपा के संकल्प पत्र के तहत भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षो में जो कृषि, औद्योगिक व सामाजिक क्षेत्र की मजबूती का संकल्प लिया गया है, उससे भारत नंबर 1 विश्व शक्ति के रुप में विख्यात होगा। गांवों, किसानों, उद्योग, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा आने वाले 5 वर्षो में भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से मजबूत होगी। एनडीए सरकार द्वारा बीते 5 वर्ष में लाभकारी योजनाओं के द्वारा लोगों को लाभान्वित करने के लिए एनडीए सरकार का धन्यवाद किया।