तरनप्रीत ने जूडो में जीता कांस्य पदक
64वीं स्कूली राष्ट्रीय खेलें झारखंड की राजधानी रांची के गणपत इंडोर स्टेडियम में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हुई। जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) होशियारपुर के छठी कक्षा के छात्र तरनप्रीत ने 25 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम पूरे देश में रोशन किया।
जेएनएन, होशियारपुर : 64वीं स्कूली राष्ट्रीय खेलें झारखंड की राजधानी रांची के गणपत इंडोर स्टेडियम में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हुई। जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) होशियारपुर के छठी कक्षा के छात्र तरनप्रीत ने 25 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम पूरे देश में रोशन किया।
जानकारी देते हुए स्कूल के ¨प्र. अश्विनी कुमार दत्ता ने कहा कि यह बच्चा खेलों में बहुत बढि़या प्रदर्शन कर रहा है। इस बच्चे की और इसके कोच की मेहनत सदका ही इस बच्चे ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस मौके स्कूल में पहुंचने पर तरनप्रीत का स्कूल के ¨प्रसिपल और समूह स्टाफ की तरफ से स्वागत भी किया गया। इस मौके ¨प्रसिपल में बच्चे के माता पिता और कोच ने भी बहुत बधाई दी। इस मौके पंजाब टीम के मैनेजर सुरजीत कुमार और जसवीर ¨सह ने बताया कि होशियारपुर जिला के 4 बच्चों ने स्कूली राष्ट्रीय खेलों में जूडो में हिस्सा लिया। पंजाब के 7 लड़के और 7 लड़कियां नेशनल खेलों के लिए चुने गए। उन्होंने 10 मेडल लेकर 22 अंक प्राप्त किए। बच्चों की मेहनत सदका पंजाब राज्य पूरे देश में दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर उन्होंने बच्चे के माता पिता और कोच को भी बधाई दी।